सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्राओं ने मनमोहक व सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि डोमेश्वर साहू क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि गोविंद मित्तल, केके गुप्ता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, कार्यक्रम अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, शिव कुमार मौजूद रहे।