फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नजीबाबाद में मांगों को लेकर किसानों ने निकाला पैदल मार्च, किया प्रदर्शन

बिजनौर जनपद में भारतीय किसान यूनियन टिकैट ने शुक्रवार को डीएफओ कार्यालय से लेकर तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकाला। किसानों ने हाथों में गन्ना लेकर प्रदर्शन भी किया। भाकियू टिकैत के मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष विजय पहलवान सहित सैकड़ों किसान डीएफओ कार्यालय पर एकत्रित हुए। किसानों ने डीएफओ कार्यालय से हाथ में गन्ना लेकर तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकाला। किसानों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि वन विभाग किसानों का शोषण कर रहा है। वन विभाग ने किसानों की फसल को नष्ट कर दिया। शेष फसल को काटने भी नहीं दिया जा रहा। वन विभाग ने किसानों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर दी, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। प्रदर्शन में किसानों पर दर्ज रिपोर्ट वापस लेने, किसानों को राजस्व विभाग की भूमि देने, शेष फसल को किसानों के सुपुर्द करने की मांग की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें