बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देने की योजना बना रहे किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महामंत्री कैलाश लांबा को पुलिस ने उनके आवास पर समर्थकों सहित हाउस अरेस्ट कर लिया। संगठन का कहना है कि वे अस्पतालों में कथित अनियमितताओं, निजी स्कूलों की फीस और अन्य जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। उनके साथ संगठन के कई पदाधिकारी भी घर पर ही रोके गए।