बिजनौर जनपद के धामपुर में शक्ति नगर स्थित एक घर से मकान स्वामी कमल सिंह 52 वर्ष पुत्र तेजपाल सिंह का शव मिलने से कॉलोनी में सनसनी फैल गई। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो मकान स्वामी का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। मूल रूप से बिजनौर चाहशीरी मोहल्ला निवासी कमल लगभग 22 वर्षों से शक्ति नगर में रह रहा था। मृतक की पत्नी अपने मायके अफजलगढ़ में रह रही थी। जबकि बच्चे नोएडा में रहकर काम करते हैं। मृतक की पत्नी मीरा देवी ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। मंगलवार को पति की मौत की सूचना मिलने पर वह शक्ति नगर स्थित आवास पर पहुंची। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो कमल का शव घर के कमरे में पड़ा था। घटना की जानकारी मिलने पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे का कहना है कि शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। तीन-चार दिन से नहीं दिखाई दे रहा था मृतक कमल मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब का आदी था ।पिछले दो-तीन दिन से दिखाई नहीं दे रहा था । जबकि पहले रोज दिखाई देता था। मोहल्ले में तेजी से बदबू आ रही थी। मंगलवार को जब सवेरे 7:00 बजे कमल के घर का दरवाजा खोल कर देखा तो तो घर के भीतर कमल का शव मृत अवस्था में पड़ा था। पास में खून की उल्टी भी पड़ी थी। बताया गया कि मृतक कमल धामपुर रोडवेज बस डिपो में संविदा पर परिचालक था।