अफजलगढ़ में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। चीनी मिल से शुरू हुई तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यकर्ता नगर स्थित द्वारिकेश चीनी मिल के पास एकत्र हुए। यहां भाजपा नेता डॉ. भूपेंद्र सिंह ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक और कारों से निकली यात्रा बस स्टैंड अफजलगढ़, अगवानपुर और विजयनगर होते हुए कादराबाद पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस अफजलगढ़ पहुंचकर संपन्न हुई। बोले- तिरंगा देश की आन, बान और शान डॉ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे का सम्मान करना देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि जिस तिरंगे की खातिर अनगिनत वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उसके और देश के सम्मान के लिए सभी को हमेशा समर्पित रहना चाहिए। तिरंगा यात्रा में भाजपा नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।