फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: 200 साल पुराने रास्ते और तालाब की जमीन पर कर लिया कब्जा, विरोध कर रहे ग्रामीणों को दी गोली मारने की धमकी

बिजनौर में आरा मशीन स्वामी खालिद के तमाम कारोबार की जांच अलग अलग विभाग कर रहे हैं। अब एक और विवाद से नाता जुड़ गया है। दरअसल सदूपुरा के वाशिंदों ने गांव को जाने वाले रास्ते और तालाब की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी गई। विवाद की एक वीडियो और शिकायती पत्र प्रशासन को सौंपा गया है। शुक्रवार को कुछ लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। जिनकी ओर से दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनके गांव को जाने वाला रास्ता 200 साल पुराना है। पहले यह रास्ता पांच मीटर चौड़ा हुआ करता था मगर खालिद और तालिब आदि ने इस रास्ते की जमीन पर कब्जा कर लिया है। रास्ता अब केवल दो मीटर चौड़ा ही बचा है। इन्होंने तालाब और पट्टे की जमीन पर भी कब्जा करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि विरोध करने पर खालिद आदि ने तमंचे से गोली मारने की धमकी दी। साथ ही जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। कहा गया कि मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बता दें कि करीब 22 दिन पहले भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी पर हमला किया गया था। मामले में पुलिस ने आरा मशीन स्वामी खालिद और उसके बेटे को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने के बाद रोबिन चौधरी ने प्रभारी मंत्री से गुहार लगाई। जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरा मशीन को सील कर दिया। साथ ही कब्रिस्तान की जमीन पर भी कब्जा पाया गया। अन्य कारोबार की भी जांच चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें