फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: धामपुर नगर पालिका की 100 साल पुरानी बिल्डिंग जर्जर, खौफ में काम कर रहे कर्मचारी

जनपद बिजनौर की धामपुर नगर पालिका का लगभग 92 साल पहले बना कार्यालय भवन बेहद जर्जर है। दो दिन से रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अपने कार्यालयों में बैठकर सरकारी कार्य करना मुश्किल हो गया है। धामपुर नगर पालिका के भवन का निर्माण साल 1933 में हुआ था। पालिका कार्यालय भवन का प्रत्येक कमरा टपक रहा है। आवासों की स्थिति भी बदहाल है। पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय का रिकॉर्ड को बचाना मुश्किल हो रहा है। अधिकारियों ने तिरपाल से ढककर अभिलेखों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पालिका में कर्मचारियों के बैठने तक के लिए उपयुक्त जगह नहीं है। अधिशासी अधिकारी रवि कुमार शुक्ला का कहना है कि पालिका की यह बिल्डिंग करीब 100 साल पुरानी है । चार साल पहले भवन की मरम्मत भी कराई गई थी। लेकिन पुरानी बिल्डिंग होने के कारण कोई फायदा नहीं हुआ। उनका कहना है कि वह दो दिन पहले लखनऊ में प्रमुख सचिव से मिले थे । उन्होंने भरोसा दिया है कि वह बिल्डिंग के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराएं। जितना बेहतर हो सकेगा । किए जाने का प्रयास होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें