फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: टोल फ्री की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

टोल फ्री कराने की मांग को लेकर बागपत जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तोमर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी अस्मिता लाल को सौंपा। ज्ञापन में जिले में टोल प्लाजा से आम जनता और अधिवक्ताओं को हो रही परेशानियों का जिक्र करते हुए टोल फ्री करने की मांग की गई। इस दौरान बाराबंकी के टोल प्लाजा पर एक अधिवक्ता के साथ हुए अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें