फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुश्ताक अपहरण केस का हुआ खुलासा, अभिनेता ने पुलिस को बताई आपबीती

बॉलीवुड अभिनेता मुस्ताक खान ने शनिवार को बिजनौर पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। दरअसल इवेंट बुकिंग के नाम पर बिजनौर का गिरोह मुस्ताक खान का अपहरण कर लाया था। अब अपहरण करने वाले आरोपियों के पकड़े जाने पर फिल्म अभिनेता मुस्ताक खान ने बिजनौर पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। शनिवार को बिजनौर पहुंचे मुस्ताक खान ने शहर कोतवाली में पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने पुलिस को अपहरण कांड की पूरी वारदात के एक-एक बिंदु से रूबरू कराया। बता दें कि 20 नवंबर को उनका अपहरण करके आरोपी बिजनौर ले आए थे। मुख्य आरोपी लवी ने बॉलीवुड अभिनेता मुस्ताक खान को अपने घर पर पूरी रात बंधक बनाए रखा हालांकि मौका पाकर 21 नवंबर को मुस्ताक खान भाग निकले थे। इस मामले का बिजनौर पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस केस के संबंध में मुस्ताक खान ने शनिवार को बिजनौर पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। इसके साथ ही बिजनौर पुलिस की कार्रवाई को लेकर उन्होंने संतोष जाहिर किया। इसके साथ ही अभिनेता ने एसपी सिटी संजीव वाजपेई और एसपी अभिषेक झा से मुलाकात की और अपहरण करने वाले गिरोह के संबंध में पूरी जानकारी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें