फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गूगल मैप... जाना था जिम कार्बेट पार्क, पहुंचा दिया नगीना बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना । बेशक गूगल मैप राह दिखाकर लोगों की यात्रा को पूरा कराता है, मगर कभी-कभी यह रास्ता से भटका भी देता है। इसकी बानगी में नगीना में देखने को मिली। जिम कार्बेट पार्क और नैनीताल जा रहे गुजरात के सैलानियों की कार नगीना के बाजार में पहुंचकर जा फंसी। लोगों ने सही रास्ता बताकर उन्हें उनकी मंजिल की ओर रवाना किया।
गुजरात के पालनपुर निवासी अतुल कुमार अपने परिवार के साथ कार से जिम कॉर्बेट पार्क रामनगर व नैनीताल जाने के लिए निकले। सही दिशा में कार चलती रहे, इसके लिए गूगल मैप का सहारा लिया। नगीना के पास पहुंचते ही गूगल मैप ने धोखा दे दिया। मैप पर दिखाए गए मोड़ से इन्होंने कार मोड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल मैप ने गलत दिशा का संकेत दिया तो कर हाईवे से हटकर नगीना के सबसे व्यस्त बाजार मझलेटा में पहुंच गई। मझलेटा में जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए सड़क पर खोदे गए गड्ढे में कार का पहिया फंस गया।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें