फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सर्दी में टूटी खिड़की पर पन्नी लगाकर पढ़ रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम गजरौला ​शिव में राजकीय कृ​षि भंडार के भवन में संचालित स्कूल में हवा रोकने के लि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गजरौला शिव। जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण होने के बाद गजरौला शिव के कंपोजिट स्कूल को राजकीय कृषि निवेश भंडार गृह में शिफ्ट किया गया है। यहां सुविधाएं न होने से सर्दी में शिक्षकों और बच्चों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टूटी खिड़कियों के कमरे में पन्नी और कपड़ा बांधकर स्कूली छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जा रहा है।
गजरौला शिव में कंपोजिट स्कूल में शिक्षामित्र समेत नौ शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं, जबकि 176 छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। स्कूल जर्जर होने के कारण एक वर्ष पहले ध्वस्तीकरण हुआ था। शेष कमरों को भी तोड़ा जा रहा है। इस कंपोजिट स्कूल का भवन नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में फिलहाल स्कूल गजरौला अचपल स्थिति राजकीय कृषि निवेश भंडार गृह के भवन में संचालित किया जा रहा। सर्द मौसम में बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भवन में लगी खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं। शिक्षक टूटी खिड़कियों पर पन्नी और कपड़ा लगाकर बच्चों को पढ़ा रहे है।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें