भदोही नगर के वार्ड नंबर 10 पुरानी बाजार में घर की छत पर लगे एंगल के सहारे फंदे पर लटककर एक शख्स ने जान दे दी। शख्स काफी दिनों से मुंह के कैंसर से जूझ रहा था। बीएचयू के चिकित्सकों ने कैंसर के लास्ट स्टेज पर होने के कारण जवाब दे दिया था। ये है पूरा मामला वार्ड नंबर 10 पुरानी बाजार निवासी गोपाल शर्मा का 40 वर्षीय पुत्र अजय शर्मा काफी दिनों से मुंह के कैंसर से जूझ रहा था। बीएचयू में उसका इलाज चल रहा था। चिकित्सकों के अनुसार अजय को चौथे स्टेज का कैंसर था। जिसके कारण उसे चिकित्सकों की ओर से भी जवाब मिल गया था। बताया जा रहा है कि बृहस्पितवार की रात सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। वहीं युवक ने भी अपनी दवाईयां ली। इस बीच रात के समय वह छत पर जाकर फंदे से लटक गया।