भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गई। महिला का आरोप था कि कई दिनों से शिकायत करने के बावजूद पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही थी। महिला के सड़क पर बैठते ही कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।