भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट गांव में मंगलवार रात जंगली जानवर के हमले से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात के अंधेरे में जानवर के हमले घायल लोगों का डीघ सीएचसी में उपचार कराया गया। घायल लोगों के अनुसार हमला करने वाला जानवर भेड़िया था। वहीं वन विभाग के अनुसार जिले में भेड़िया नहीं है। लोगों पर सियार का हमला हुआ होगा। विभाग की टीम रेस्क्यू में लगी है।