फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, बारिश के साथ ओलावृष्टि, किसानों की चिंता बढ़ी

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 20 Mar 2025 12:48 PM IST

ज्ञानपुर जिले में बृहस्पतिवार की सुबह पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव मौसम का मिजाज अचानक बदला हुआ है। पछुआ हवा संग बारिश और ओलावृष्टि होने से किसान के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई है। ओलावृष्टि के कारण कई इलाकों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जिले में बृहस्पतिवार की सुबह जब लोगों की नींद से आंखे खुली तो आसमान में काले बादलों का जमघट रहा। सात बजे के करीब जिले के कई स्थानों पर गरज चमक के बीच बारिश और ओलावृष्टि देखी गई। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश से किसानों की फसलों का नुकसान होगा। मौसम में बदलाव होने से किसानों के माथे पर सिकन आ गई है। जिले के अभोली, सुरियावां, दुर्गागंज और डीघ के इलाकों में अचानक से बारिश और होने के कारण किसानों के सरसों की फसल बर्बाद हो गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोंम के सक्रिय होने के कारण मौसम बदलाव हुआ है। यह मौसम 23 मार्च तक बना रहेगा। उन्होंने किसानों से सरसों के कटी हुई फसल को छायादार स्थान पर रखने की नसीहत दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें