औराई जिले के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में 12वीं की छात्रा समेत दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पहली घटना घोसियां के बुआजी के इनारा के समीप हुई। जहां ट्रेलर की चपेट में आने से छात्रा शगुन सिंह (17) निवासी जाठी की मौत हो गई।