फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में डिजिटल हाजिरी को लेकर शिक्षक मुखर, सौंपा ज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल हाजिरी को लेकर विरोध तेज हो गया है। शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा। छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी में आ रही समस्याओं को लेकर अवगत कराया। जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन हाजिरी व्यवहारिक नहीं है। शिक्षकों को पढ़ाने की बजाए डिजिटल हाजिरी कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इससे विद्यालयो में पढ़ाई बाधित हो रही है। अधिकारियों की तरफ से अनुचित दबाव बनाकर वेतन रोका जा रहा है। इससे होने वाली समस्याओं के संबंध में संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और शासन के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया था। मुख्यमंत्री ने समस्याओं का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में शासन एवं विभाग की उच्च अधिकारियों के साथ संगठन की प्रतिनिधि मंडल से वार्ता हुई थी। वार्ता में सभी समस्याओं को समाधान करने का आश्वासन देकर ऑनलाइन हाजिरी पर रोक लगाई गई थी। लेकिन वर्तमान में फिर से विभागीय अधिकारियों द्वारा छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी के लिए अनावश्यक दबाव बनाकर कार्रवाई का भय दिखाया जा रहा है। इसे संगठन कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर जिला मंत्री मनोज उपाध्याय, केके मौर्य, राजबली उपाध्याय, विनोद चंद्र द्विवेदी, मनोज शुक्ला, अरूण द्विवेदी, केसी यादव, राकेश चंद्र त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें