फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों का प्रदर्शन, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 06:41 PM IST

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी परीक्षा से वंचित करने से नाराज छात्र-छात्राओं ने सोमवार को महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर 14 और 15 फरवरी को होने वाली परीक्षा में शामिल करने की मांग किया। प्राचार्य ने आश्वस्त किया कि सभी को परीक्षा में शामिल किया जाएगा। छात्र-छात्राओं ने कहा कि वर्ष 2023-24 में स्नतक द्वितीय वर्ष में एनसीसी की शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण कर जुड़े। 2025-26 में सभी विद्यार्थी स्नातक उत्तीर्ण किया। कुछ छात्र-छात्राओं ने दूसरे कॉलेजों में पीजी की कक्षाओं में प्रवेश लिया और कुछ का बैक लगा है। अब 14 और 15 फरवरी को एनसीसी की लिखित परीक्षा होनी है। महाविद्यालय की तरफ से ना कोई सूचना दी गई कि पीजी में प्रवेश लेने पर ही परीक्षा में शामिल होंगे। अब उनको परीक्षा में शामिल होने से वंचित किया जा रहा है जबकि हम सभी छात्र-छात्राएं महाविद्यालय के सभी इवेंट में शामिल होते रहे हैं। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को आश्वस्त किया कि सभी को परीक्षा में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर धीरज दूबे, लक्ष्मी पाल, सिद्धार्थ, अमन, शिवम, विकास, पूजा, आंचल, काजल, सुमित मौर्य, श्वेता मौर्य आदि रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें