फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्शा शुल्क के नाम पर बीडा की मनमानी वसूली पर बिफरे सपाई

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दकी के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं ने भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा नक्शा शुल्क के नाम पर मनमाना वसूली का विरोध जताया। बताया कि भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण नगरवासियों से भवन का मानचित्र जारी करने के एवज में मनमाना शुल्क वसूल रही है। आरोप लगाया कि बीडा एक बिस्वा के लिए 80 हजार और दो बिस्वा के लिए डेढ़ लाख के आसपास शुल्क ले रही है। जिससे नगरवासियों के सामने विकट समस्या खड़ी हो गई है। कहा कि कोई व्यक्ति अपने एक-डेढ बिस्वा भूमि पर भवन या कार्यालय निर्माण कराना चाहता है तो बीडा उसे उस भवन का शुल्क न लेकर पूरे जमीन पर नक्शा शुल्क वसूल रही है। यह सराकर मानवाधिकार का उल्लंघन है। बताया कि भवन निर्माण का अधिकार पालिका के पास है, लेकिन बीडा पालिका के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने इस तरह के मामलों की गंभीरता से जांच कराकर नगर वासियों को राहत दिलाने की मांग की। मौके पर इजहार अंसारी, प्रमोद यादव, डॉ. बी पांडेय, मुन्ना यादव, बैजनाथ यादव आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें