जिले में बारिश के दौरान शनिवार को बिजली गिरने से छात्रा सोनम (13) निवासी हथियाडील और महिला सुघरा देवी (45) निवासी समधा डीह की मौत हो गई। दोनों धान की रोपाई के दौरान बिजली की चपेट में आई। इस दौरान चार अन्य महिलाएं भी झुलस गई। जिनको सीएचसी औराई में भर्ती कराया गया।