फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, भदोही में एडीएम को सौंपा ज्ञापन;video

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने पांच सूत्री मांगो को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम शुभांगी शुक्ला को सौंपा। शिक्षक पद पर समायोजित करने और सुपर टेट में छूट देने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष शाहनवाज खां ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में 26 साल से शिक्षामित्र शिक्षण कार्य कर रहे हैं। तीन जनवरी 2025 को शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय में वापसी की व्यवस्था की गई। 12 जून 2025 को निदेशक और दिसंबर 2025 में जिला स्तर पर शिक्षा मित्रों के समायोजन का आदेश जारी किया गया, लेकिन अभी तक बाराबंकी और लखनऊ के अलावा किसी भी जिले में इसे पूर्ण नहीं किया गया। जिससे शिक्षा मित्र अपने घर से 20 से 30 किलोमीटर की दूरी तय करके शिक्षण कार्य करने को मजबूर हैं। संगठन ने टीईटी उत्तीर्ण एवं एनसीटीई मानको को पूर्ण करने वाले 60 हजार शिक्षामित्रों को सुपर टेट से छूट देने और उन्हें विद्यालयों में शिक्षक पद पर समायोजित करने की मांग किया। शिक्षामित्रों की योग्यता और अनुभव को देखते हुए उनकी सेवानिवृत्त आयु 60 से बढ़ाकर 62 साल, 11 माह के स्थान पर 12 माह का मानदेय देने और आर्थिक तंगी से दिवंगत शिक्षामित्रों के परिवार को सहायता देने, एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गई। इस मौके पर संतराम प्रजापति, प्रमोद राय, हीरामणि, प्रेम शंकर, राज नारायण राव, राजकुमार, अनिल कुमार, विनोद यादव, मनोज कुमार सिंह, देवराज, सुशील कुमार, पुष्पा देवी आदि रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें