फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान, बच्चों ने रैली निकालकर किया जागरूक

अभिनव कुमार Updated Fri, 10 Jul 2026 04:24 PM IST

भदोही जिले के अभोली ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर से शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें शामिल विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने तख्तियों पर लिखे प्रेरक स्लोगन से लोगों को जागरूक किया। रैली का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद और खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश यादव ने हरी झंडभ् दिखाकर किया। छात्र-छात्राओं ने स्लोगन में मम्मी-पापा हमें पढ़ाएं, स्कूल में चलकर नाम लिखाएं जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही संचारी रोगों से बचाव के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर भूपेंद्र यादव, चंद्रेश कुमार, उमेश कुमार सिंह, प्रेमचंद, भग्गूराम बिंद, संतोष कुमार, अनुराग कुमार, उमेश कुमार आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें