फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 लाख से 650 मीटर आरसीसी बनेगी, शिलान्यास; VIDEO

नगर में विकास कार्यों का पहिया तेजी से डोल रहा है। हर वार्ड में सुविधाएं पहुंची रही है। रविवार को 650 मीटर तक आरसीसी सड़क का शिलान्यास करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया ने यह बातें कहीं। उन्होंने बताया कि 69 लाख रूपये की लागत से इसका निर्माण होगा। इससे आवागमन सुगम होगा, करीब 800 से एक हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि नगर के वार्ड चार, छह के बघेल कटरा, त्रिमुहानी, बाईपास, अटल चौराहा, गल्ला मंडी तक 650 मीटर लंबी और 18 मीटर चौडी़ आरसीसी बनाई जाएगी। बारिश के दिनों में यहां से गुजरते वक्त राहीगरों के दिक्कते होती है, उबड़ खाबड़ रास्ता होने के कारण आयेदिन बाइक सवार गिर कर चोटिल होते रहते हैं। अब इससे निजात मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी से प्रस्ताव भेजा गया था, स्वीकृति मिलने पर शिलान्यास किया गया। मौके पर रमाकांत जायसवाल, अवधेश उमर, मदन जयसवाल, विक्की सिंह बघेल, चंद्रेश यादव, गणेश जायसवाल, अशोक जालान, जयशंकर, नंदलाल, गुड्डू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें