फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी नरेश विश्वविद्यालय की प्रथम कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने संभाला कार्यभार, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 16 May 2026 06:10 PM IST

काशी नरेश राजकीय विश्वविद्यालय की प्रथम कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने शनिवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। जहां प्राचार्य संग कर्मचारियों ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। वह कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि काशी नरेश विश्वविद्यालय एक पुराना एवं ऐतिहासिक महाविद्यालय रहा है। उनका प्रयास रहेगा कि विश्वविद्यालय में शोध एवं रिसर्च गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित हो, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से कार्य किया जाएगा। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें