पैदल ही अजमेर शरीफ निकले वाराणसी के अर्दली बाजार निवासी सैफ सरताज का रविवार को गोपीगंज में माला पहनाकर स्वागत किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री आसिफ खान संग अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। सैफ ने बताया कि वह देश की तरक्की अमन चैन और भाईचारे के लिए दुआ मांगने के लिए जा रहे हैं। इस मौके पर अर्श रजा, शारिब खान, सहवाज खान, शिवम अग्रवाल, आमिर मंसूरी, आसिफ सिद्दीकी, शिवा, पिन्नी आदि रहे।