अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को सुबह विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाला योगाभ्यास का स्थान बदल गया है। अब काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में होगा। बारिश के कारण हुए जलजमाव को देखते हुए प्रशासन ने स्थल को बदल दिया। वृहद योग शिविर में नोडल अफसर समीर वर्मा शामिल होंगे। शुक्रवार को डीएम शैलेश कुमार, एएसपी शुभम अग्रवाल, सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने तैयारी को परखा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने आयूष मंत्रालय की ओर से 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सुबह छह बजे एक पृथ्वी एक स्वाथ्स्य के लिए योग थीम पर योगाभ्यास किया जाएगा। सामूहिक योगाभ्यास कर मानव जीवन में योग के महत्व का संदेश देगे। उन्होंने बताया कि तहसील, ब्लॉक और निकाय स्तर पर भी इसका आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, अधिशासी अधिकारी, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी समेत अन्य विभागों को आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।