गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर उपरवार गांव में एक युवक की हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि उसे रस्सी से बांधकर, मुंह में प्लास्टिक ठूंसकर मरा समझकर छोड़ दिया गया। भोर में टहलने निकले पड़ोसी युवक की सतर्कता और यूपी-112 पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच सकी। पीड़ित ने पत्नी, बेटी, ससुर समेत चार लोगों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस मामले की छानबीन शुरु कर दिया है।