फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानपुर में 150 खोए मोबाइल बरामद, उनके स्वामियों को सौंपा; VIDEO

पुलिस और सर्विलांस टीम के प्रयास से होली के बाद पुलिस ने 150 खोए मोबाइल को बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के हाथों मोबाइल पाकर लोग खुश हो गए। मोबाइलों की कीमत 25 लाख 50 हजार बताई गई है। एसपी ने बताया कि जिले में इधर कई महीने से कीमती मोबाइल सेटों के गायब होने के मामले पुलिस के पास आ रहे थे। सर्विलांस टीम का सहारा लेते हुए कीमती मल्टीमीडिया मोबाइल सेटों को बरामद करने के लिए सर्विलांस टीम में मोबाइल रिकवरी सेल का गठन किया गया। एक महीने से अधिक समय में विभिन्न थानाक्षेत्रों में खोए 150 मोबाइल को बरामद किया गया। इसमें ज्ञानपुर पुलिस ने 18, गोपीगंज ने 26, कोइरौना ने आठ, भदोही ने 36, चौरी ने नौ, ऊंज थाने से चार, औराई से 19, सुरियावां से 25 और दुर्गागंज से पांच मोबाइल बरामद हुए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें