फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भदोही में तीरंदाजी के तीन खिलाड़ियों को किट वितरित

भदोही में जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सोमवार को कार्यालय में तीन तीरंदाजी खिलाड़ियों को धनुष-तीर एवं खेल किट वितरित किया। राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी एवं कोच आकाश गुप्ता से निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तीनों खिलाड़ियों के बेहतर खेल विकास के लिए किट दिया गया। डीएम ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता है उन्हें उचित मंच एवं संसाधन उपलब्ध कराने की। डॉ. रत्नेश पांडेय और सिस्को के प्रबंध निदेशक आशुतोष तिवारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सहयोग प्रदान करना है, जो तीरंदाजी सीखने के प्रति उत्साहित हैं लेकिन संसाधनों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें