ज्ञानपुर स्थित खमरिया नगर पंचायत में लिपिक के भ्रष्टाचार पर कोई कार्रवाई न होने से नाराज सभासद बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभासदों ने नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार नाराजगी जाहिर करते हुए बोर्ड बैठक से मिलने वाले भत्ते को वापस लौटाया। नाराज सभासदों ने आरोप लगाया कि खमरिया नगर पंचायत का लिपिक पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। आरोप लगाया कि तैनाती के बाद से लगातार वह फर्जी तरह से प्रस्ताव लिखने व कार्यों की पुष्टि कर भुगतान का कार्य कर रहा है। लगातार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत में यह दौर नहीं रूक रहा है। ऐसे में हम लोगों को यह अहसास हो रहा है कि हम जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में असफल रहे हैं। ऐसे में हमें बोर्ड बैठक की देय भत्ता लेने का कोई हक नहीं है। हमारे द्वारा बोर्ड बैठकों की बहिष्कार के बाद भी नगर पंचायत पंजीकृत डाक से देय भत्ता भेजता है। जिसे हम सभी विनम्रता पूर्वक लौटाना चाहेंगे।