फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में बोले बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, हिंदुओं पर हमला कर बांग्लादेश खोद रहा अपनी कब्र

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के संरक्षण में कट्टरपंथी हिंदुओं को प्रताड़ित कर धार्मिक स्थलों को तोड़ रहा है। देश ही नहीं विदेशों में रहने वाले हिंदू इससे आहत हैं। इसका विरोध भी व्यापक स्तर पर हो रहा है। ऐसी घटना किसी देश एवं समाज के हित में नहीं है। बांग्लादेश अपनी कब्र को खोद रहा है। वह बुधवार को बांदा से बिहार जाते समय छतमी स्थित एक ढाबे पर पत्रकारों से रूबरू हुए। कहा कि बांग्लादेश की घटना को लेकर केंद्र सरकार ने अपनी बात रख दी है। अगर अब भी सुधार नहीं होगा तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भी सामने आ सकते हैं। मौके पर डॉ. विनोद शुक्ला, डॉ. अजय शुक्ला, आनंद दुबे, विनोद दुबे और राजकुमार दुबे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें