पूर्वाेत्तर रेलवे के कौलापुर-सेमराध मार्ग पर शनिवार को दोपहर एक बजकर 56 मिनट पर ट्रक की टक्कर से रेलवे फाटक का बूम टूटकर 25 हजार हाईटेंशन ओएचई लाइन से टकरा गया। इससे तार टूटकर गिरने से ढाई घंटे तक ट्रेनों का आवागमन रुक गया। पवन एक्सप्रेस, डेमू समेत करीब छह से अधिक ट्रेनें प्रभावित हो गई। विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों को रोका गया। शाम करीब साढ़े चार बजे तार सही होने पर ट्रेनों का परिचालन बहाल हो सका। आरपीएफ ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।