भदोही के जमुनीपुर कॉलोनी में घनी आबादी के बीच रख्रे गए कूड़ेदान में शुक्रवार को किसी ने कूड़ा जला दिया। इससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान है। कॉलोनी के अजय सिंह, रवि शंकर, मिथुन राय, सूरज राव, मोहन ने बताया कि कूड़े में आग कैसे लगती है कुछ पता नहीं चल पाता है। आग लगने के बाद जब धुंआ उठता है तो पुरे कॉलोनी में फैलता है। जिससे लोगों को सांस लेना मुश्किल हो जाता है। आरोप लगाया कि पैसा बचाने के लिए कर्मचारी कूड़ा जलाते हैं। जिससे उनको डंपिग ग्राउंड में न ले जाना पड़े।