फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा तस्करी में लीडर समेत दो पर लगा गैंगेस्टर

भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी में संलिप्त गैंग लीडर समेत दो सदस्यों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई। 30 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दोनों को कार से गिरफ्तार किया था। तलाशी में कार के अंदर से तीन बोरी गांजा बरामद हुआ था। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आपराधिक क्रियाकलाप पर रोक लगाने के लिए तस्करी में गैंग लीडर समरजीत यादव निवासी कुकरौठी और प्रदीप सरोज निवासी राईपुर सुरेरी जौनपुर के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें