फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में 18 घंटे में पौने दो मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों के लोगों की बढ़ी धड़कनें; पलायन का डर

पश्चिमी यूपी एवं पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। तीन ओर से गंगा से घिरे कोनिया क्षेत्र के लोगों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। बीते 18 घंटे में ही गंगा का जलस्तर अचानक पौने दो मीटर तक बढ़ गया है। गंगा का पानी करीब 20 फीट घाटों की तरफ बढ़ा है। जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि अभी गंगा चेतावनी बिंदु के काफी पीछे हैं, लेकिन जिस तरह से 18 घंटों में दो मीटर गंगा का जलस्तर बढ़ा है। उससे छेछुआ, भुर्रा जैसे बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाकों की चिंताएं बढ़ गई है। नहर विभाग के अनुसार गंगा दो सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही हैं। शनिवार सुबह आठ बजे तक जलस्तर 64.65 मीटर दर्ज किया गया। अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल ने बताया कि गंगा का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। शनिवार सुबह आठ बजे तक जलस्तर 64.65 मीटर दर्ज किया गया है। जिले में चेतावनी बिंदु 80.20 मीटर और 81.20 मीटर खतरे के निशान का निर्धारित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें