फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट हाउस के गोदाम में आग से डेढ़ करोड़ का नुकसान, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 04 Jun 2026 10:38 PM IST

भदोही। कोतवाली के मामदेवपुर स्थित मान्यवर कांशीराम शहरी आवासीय कालोनी के पास एक टेंट हाउस के गोदाम में बृहस्पतिवार को दोपहर अचानक आग लग जाने से करोड़ो रुपयों के टेंट हाऊस का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग कब और कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सामान जल चुका था। संचालक ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। चकसैफ वार्ड (पुरानी बाटा गली) निवासी मो. आरिफ, अंसारी टेंट हाउस के नाम से वैवाहिक आयोजनों में टेंट आदि लगाने का काम करते हैं। टेंट का सामान रखने के लिए उन्होंने मामदेवपुर में बड़ा गोदाम बनवाया है। उसमें टेंट के सामान, सोफा, कुर्सी, मैटिंग, पर्दा सहित वैवाहिक आयोजन में काम आने वाले लगभग हर सामान स्टोर किया जाता है। उनके पुत्र हाफिज शहजाद ने बताया कि गोदाम पिछले कई दिनों से बंद था। यही कारण है कि जब धुआं उठना शुरू हुआ तब आसपास के लोगों को पता चला, जबकि आग काफी पहले से लगी थी। दमकल को सूचित किया तो कुछ ही मिनटों में दमकल विभाग के लोग तीन दमकल के साथ मौके पर पहुंच गए। अफरा तफरी के माहौल मे लोगों ने करीब तीन घंटे तक आग बुझाने में लगे रहे, लेकिन विशेष लाभ नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि गोदाम में सैकड़ो नए सोफा सेट, चीन से आयातित कुर्सियां के अलावा रजाई, गद्दे, कूलर, शामियाना के सामान व शादी ब्याह में काम आने वाले अन्य सामान रखे थे जिसमे कुछ सही सलामत नहीं बचा। उन्होंने लगभग डेढ़ करोड के नुकसान का आंकलन किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें