उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान संस्कृति विभाग व जगदंबे न्यू बाल शिक्षण संस्थान की ओर से सोमवार को लोक गायन कार्यशाला का आयोजन हुआ। सृजन कार्यक्रम के तहत जेएनवीएस कान्वेंट स्कूल परऊपुर में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को लोक गायन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक श्री सरगम सेवा ग्रुप के घनश्याम शुक्ला ने विलुप्त होती लोग विधाओं के बारे में बताया। उन्होंने लोकगीतों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सदस्य संतोष पांडेय ने कहा कि लोक कलाए हमारे संस्कृति की पहचान हैं। विलुप्त हो रही इन परंपराओं को सहेजना, इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि यही परंपराएं हमें समृद्ध बनाती है। इस दौरान डॉ. आनंद मिश्रा ने लोक विधाओं के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता डॉ. रामेश्वर सिंह व संचालन विनय कुमार पांडेय ने किया।