भदोही-वाराणसी सीमा पर प्रस्तावित स्पेशल इकोनॉमिक जोन (सेज) के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला फिर से गर्म हो गया। 20 सालों से चल रहे इस मामले के निपटारे को लेकर बुधवार को मुआवजा प्राप्त कर चुके किसानों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच लक्षापुर पंचायत भवन में चार घंटे तक बातचीत हुई। मैराथन बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका। उधर, कंधिया फाटक पर करीब 150 किसान और वहां से दो किमी पहले लक्षापुर के पास भारी पुलिस के साथ अधिकारी तैनात रहे।