औराई कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने रविवार की रात में सर्राफ लूटकांड के आरोपी एवं ईनामी तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया।