फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही के औराई चौराहे पर डॉ. प्रवीण तोगड़िया का जोरदार स्वागत, हिंदुओं से किए और वादों की ओर ध्यान दिलाया

भदोही में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का सोमवार को दोपहर औराई चौराहे पर संगठन के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से मिले अपार स्वागत से समर्थन में नारेबाजी से डॉ. तोगड़िया अभीभूत नजर आये। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि अभी हिंदुओं से किए गए और वादे पूरे होने हैं। डॉ. तोगड़िया प्रयाग में संगठन के कार्यक्रम के बाद काशी के लिए रवाना हुए थे। वे दोपहर लगभग 12 बजे औराई चौराहे पहुंचे। जहां पहले से ढोल-बाजे, फूल माला के साथ संगठन के लोग इंतजार कर रहे थे। उनके पहुंचते ही हर हर महादेव, जय श्री राम के गगनचुंबी नारों और माल्यार्पण के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वे कुछ ही मिनटों के लिए चौराहे पर रुके। कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और काशी की ओर रवाना हो गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि बंग्लादेश के अपने सनातन भाईयों की सुरक्षा भारत सरकार का कर्तव्य है। इस पर ध्यान देने के साथ भारत सरकार को भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्यों को चिन्हित कर देश से निकालने की उन्होंने मांग की। मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री तरुण कुमार शुक्ल, प्रांत उपाध्यक्ष संतोष कुमार दुबे के अलावा ओमप्रकाश मिश्र, धीरेन्द्र दुबे, शिवमंगल सिंह, अशोक सिंह, सुबास दुबे, उमेश सिंह, मानिक जी, चंद्रमणि तिवारी आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें