फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में भाजपा की तैयारी पर चर्चा, रानी अहिल्याबाई के शौर्य, सेवा और बलिदान को याद किया जाएगा, 21 से 31 मई तक विविध आयोजन

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 20 May 2025 01:08 AM IST

भारतीय जनता पार्टी 21 से 31 मई तक रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाएगी। उनके त्याग, वीरता एवं बलिदान को जन-जन तक पहुंचाएगी। अभियान के तहत गोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सोमवार को पटेल नगर स्थित लॉन में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने पत्रकारों से बातचीत किया। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 में महाराष्ट्र के चौड़ी गांव में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में उनकी प्रतिमा स्थापित करते हुए बताया कि उन्होंने काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक अनेकों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर उनकी 300वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि 20 मई को सुबह छह बजे हास्टल चौराहा से दुर्गागंज तिराहा तक यात्रा, 21 मई को गोष्ठी, 22 मई को स्वच्छता अभियान एवं गंगा आरती रामपुर घाट पर होगा। इसी तरह 31 मई तक अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, स्नेहलता श्रीवास्तव, संजय सिंह, आरती सिंह, प्रदीप सिंह, गोवर्धन राय, मनीष पांडेय, रामबली मिश्रा, राजेंद्र पाल बघेल, अर्चना पटेल, पूनम गुप्ता, शिवम तिवारी आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें