भदोही में होने वाले में चौथे अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में अमेरिकी टैरिफ से उत्पन्न परिस्थितियों को लेकर निर्यातकों को आवश्य किया। बताया कि सरकार अमेरिकी टैरिफ से उत्पन्न हुई परिस्थितियों से निकालने के लिए अन्य वैकल्पिक रास्ते तलाश रही है। जिसमें विश्व के कई देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के माध्यम से उद्योग की नई संभावनाओं को तलाशने की बात कही।