फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत, पशु को बचाने में गड्ढे में गिरी, घर में मातम

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 25 Dec 2024 08:30 PM IST

औराई कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर नहर के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। घटना में कार चालक युवक की मौत हो गयी। वह देर रात घर लौट रहा था। घर से करीब डेढ़ किमी पहले हादसे में उसकी जान चली गयी। बताया जा रहा है अचानक किसी जानवर के सामने आने पर उसे बचाने में उसकी कार अनियंत्रित हो गयी। औराई कोतवाली के सिंहापुर निवासी इन्द्रजीत सिंह (37) मुंबई रहकर कार चलाते थे। उनकी खुद की कार को लेकर दो माह पहले वे घर लौट आए थे और स्थानीय कागज इत्यादि बनाकर यहीं पर वाहन चलाने की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार की शाम वे बाबूसराय बाजार में किसी काम के सिलसिले में आए थे। जहां से वे रात को घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि शिवरामपुर नहर रोड से वे घर जा रहे थे कि इस बीच उनके वाहन के सामने अचानक कोई जानवर आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में उसकी कार अनियंत्रित हो गयी और नहर के बगल में बने गढ्ढे में जाकर पेड़ से टकरा गयी। कार की रफ्तार तेज होने से इन्द्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की आवाज सुनकर आसपास लोग घटना की तरफ दौड़े और उसे वाहन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। उसके दो बच्चे आरोही सात साल च धैर्य पांच साल के हैं। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें