मोढ़ में डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर विपक्ष का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस और सपा के बाद अब बसपा कार्यकर्ता भी इसको लेकर मुखर हो गए हैं। बुधवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने कस्तूरीपुर चौराहे पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब पर की गयी टिप्पणी को लेकर गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की। सुरियावां ब्लॉक के चकचंदा गांव निवासी दर्जनों कार्यकर्ता सुबह नौ बजे नारेबाजी करते हुए कस्तूरीपुर चौराहे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का पुतला लेकर नारेबाजी की और बाबा साहब पर गृहमंत्री के बयान को निराशाजनक बताया। कार्यकर्ताओं ने अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की।जुलूस के बाद मे कस्तूरीपुर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का पुतला दहन किया।