भदोही जिले के औराई थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी प्रयागराज हाईवे पर विक्रमपुर के पास ओवरब्रिज पर शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। स्कॉर्पियो में सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो पंचर हो गई। जिसके बाद टायर बदला जा रहा था। इस बीच पीछे से आ रहे एक मैजिक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं सात अन्य घायल हो गए।