फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या, एक के बाद एक बरसाई 10 गोलियां

भदोही के कोतवाली के पास बसवानपुर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रबंधक योगेन्द्र बहादुर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने एक के बाद एक दस गोलियां मारकर पूरे शरीर को छलनी कर दिया। भदोही कोतवाली के अमिलौरी निवासी प्रधानाचार्य घर से निकलकर अपने भदोही के नेशनल इंटर कॉलेज जा रहे थे। भदोही कोतवली के पास अमिलौरी गांव निवासी योगेन्द्र बहादुर सिंह (56) भदोही स्थित इन्द्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं। हर दिन की भांति सोमवार की सुबह अपने चालक संतोष सिंह के साथ कॉलेज के लिए निकले थे। चालक संतोष सिंह बीते 20 सालों से उनके साथ ही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें