फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सपा विधायक के समर्पण के बाद भदोही कोर्ट में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस के विरोध में उतरे वकील

नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 20 Sep 2024 05:42 PM IST

भदोही विधायक के आत्मसमर्पण के दौरान मारपीट और अभद्रता को लेकर पुलिस के विरोध में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायालय परिसर में प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही बैठक कर प्रस्ताव पारित किया गया कि 20 सितंबर को कोई एडवर्स आर्डर न जारी किया जाए।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार द्विवेदी और महासचिव सुरजीत सिंह के नेतृत्व में जुटे अधिवक्ताओ ने आरोप मढ़ा कि विधायक के आत्म समर्पण के दौरान परिसर में मौजूद बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की ओर से अधिवक्ताओ के साथ मारपीट करने के साथ अभद्रता की गई, जो पूरी तरह से निंदनीय है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें