आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से घोसिया में आयोजित पांच दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम रविवार को संपन्न हो गया। इसमें बेहतर स्वास्थ्य की बारीकियां लोगों को बताई गई। प्रशिक्षक आदर्श बरनवाल और अभिनव मालवीय ने सुदर्शन क्रिया योग के बारे में बताया और उसे कराया। इसमें 40 से अधिक लोगों ने भाग लिया। बताया कि इस वैज्ञानिक एवं प्रभावशाली श्वास तकनीक से उन्हें मानसिक तनाव में कमी, आंतरिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर एकाग्रता का अनुभव हुआ। प्रशिक्षकों ने बताया कि सुदर्शन क्रिया योग शरीर, मन और भावनाओं के बीच सामंजस्य स्थापित कर जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है। यह अभ्यास तनावमुक्त एवं आनंदमय जीवन जीने की दिशा में एक प्रभावी साधन है। अंत में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के संदेश तनावमुक्त मन और अपराधमुक्त समाज का संकल्प लिया गया।