जिले में बदलते मौसम, गर्मी और उमस के बीच वायरल फीवर से लोग परेशान हैं। लोगों की सेहत पर असर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में वायरल फीवर, गले में संक्रमण, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को कुल 12 सौ मरीज इलाज कराने पहुंचे। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एक सिंह ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोग विभिन्न मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।