लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर पसड़ा में अवैध रूप से पेड़ों की धड़ल्ले से कटान हो रही है। इसमें परमीशन का खेल खुलेआम खेला जा रहा है। मौके पर मजदूरों ने बताया कि पांच पेड़ काटने की परमीशन लिया गया था। 17 पेड़ काटे गए थे। गांव के लोगों ने बताया कि शिकायत करने पर मजदूर और ठेकेदार बदसलूकी करते हैं।